फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कर्मो का अंत करने वाला ही अनंत बनता है- अरूण मुनि

कर्मो का अंत करने वाला ही अनंत बनता है- अरूण मुनि

Tue, 22 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कर्मो का अंत करने वाला ही अनंत बनता है- अरूण मुनि
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैन संत अरुण मुनि ने कहा कि कर्मों का अंत करने वाला ही अनंत बनता है। तन और त्याग का विशेष महत्व होता है।
वे सोमवार को जैन स्थानक शहर में पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन बोल रहे थे। पर्यूषण पर्व जीवन में त्याग और तपस्या का संदेश लेकर आता है। इन दिनों में साधक विशेष रूप से अपने कदम आगे बढ़ाते हैं और वर्ष भर मनुष्य दूसरों पर उंगली उठाता है। आठ दिन तो कम से कम अपनी ओर उंगली करके देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाना अतिक्रमण है, लेकिन अपनी ओर उंगली उठाना प्रतिक्रमण होता है। वे शांति के टुकड़े नहीं करते। त्याग और तपस्या का बिगुल कोई नहीं बजाता। मनुष्य जितनी ऊर्जा अतिक्रमण करने में लगाता है यदि उतनी ही प्रतिक्रमण करने में लगा ले तो बेड़ा पार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्व के 8 दिन जीवन यात्रा के दिन है। ये मोक्ष रूपी स्टेशन का आउटर नहीं बल्कि आभ्यांतर है। यह यात्रा बड़ी कमाल की है। एक किस्म से यह शिखर जी के तीर्थ की यात्रा है। इस अवसर पर टिल्लूचंद, अजय कुमार, भारत भूषण, अभय कुमार, दिनेश, हंस कुमार, दीपक, शैलबाला, इंद्राणी आदि उपस्थित रहे।

उधर, विहर्ष सभागार में धर्मसभा का शुभारंभ मंगलाचरण से अमित कुमार जैन ने किया। डॉ. श्रेयांस जैन ने सभी को युवा वर्ग को धर्म और गुरु सेवा में लगने का आह्वान किया। इस अवसर पर आचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा कि चार आराधनाएं चार गुणों को प्रकट करने वाली है। चौथे मोक्ष पुरूषार्थ को देने वाली है। चार शत्रुओं का नाश करने वाली है। सबसे बड़े शत्रु ज्ञानावरण, दर्शनावरण, मोहनीय व अंतराय है। उत्तम आराधना करने वाले तीन जीव है। धर्मसभा में मदन लाल, प्रमोद, अशोक, विनोद, अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed