{"_id":"5b8062ca42c79246695cd58f","slug":"171535140554-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 242 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 242 ने किया रक्तदान
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में जैन स्थानकवासी धर्मशाला में लगाए गए रक्तदान शिविर में 242 लोगों ने रक्तदान किया। गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली के सहयोग से लगाए गए शिविर में भारत विकास परिषद के सदस्यों, महिलाओं, पुरुष, स्कूली छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन चेयरमैन अमित राणा ने किया। रक्तदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। लोग एक दूसरे को प्रेरित करते हुए रक्तदान कर रहे थे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के अध्यक्ष नरेश गोयल, अनुराग दुबलिश, एसएन बंसल, मेजर सत्यप्रकाश गौड़, वीके सिंघल, अनुराग जैन, आलोक जैन, पारूल, संजय जैन, डा. आरए गर्ग, अनिल जैन, राकेश जैन, प्रवीण, डा. राम अवतार गर्ग, सुरेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, राजेश जैन, योगेश जैन, अतुल जैन, दीपक, संजीव, प्रदीप जैन आदि शामिल रहे।
छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की
बागपत। सिसाना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ कैंप लगाया । प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र नैन ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। विद्यार्थियों का वजन कराया, लंबाई की जांच की। इसमें डॉ. आशु बंसल, डॉ. बुशरा, नीलम, कुशलता चौहान, आरती चौहान, मोनू सिंह मौजूद रहे।