{"_id":"5b2ab1c94f1c1b694d8b7887","slug":"171529524681-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा बिजलीघर पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरपुड़ा बिजलीघर पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा बिजलीघर में पिछले तीन दिन से मशीन खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। नाराज क्षेत्रवासियों ने बिजलीघर पर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
बुधवार को निरपुड़ा, दाहा, धनौरा, भड़ल गांव के ग्रामीण निरपुड़ा बिजलीघर पहुंचे और विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कबा बिजलीघर में एक मशीन खराब होने के कारण पिछले तीन दिन से क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न आने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही। गर्मी में ग्रामीण परेशान हैं। पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने टीकरी बिजली घर पर नई मशीन लगवा दी और पुरानी मशीन को निरपुड़ा बिजली घर भिजवा दिया। जब से ये पुरानी मशीन लगाई, तब से ही बिजली समस्या बनी हुई है। इन्हें बदलवाकर नई मशीन लगाई जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं दी तो वे धरना शुरू कर देंगे। इसमें संजीव, मोनू राणा, मांगेराम मास्टर, बिल्लू, मोहित, धर्मवीर, सोमपाल, श्रीपाल, रामपाल, मुनेंद्र, इंद्रपाल, देवेंद्र, अनिल, जोगेंद्र आदि रहे।