फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मेधावी ताईक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया

मेधावी ताईक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Mon, 11 Feb 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
मेधावी ताईक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

राज्य और राष्ट्रीय ओपन अंतरराष्ट्रीय विश्व ताईक्वांडो महासंघ दक्षिण कोरिया ने ताईक्वांडो संघ बागपत के सानिध्य में मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

ताईक्वांडो परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने के लिए रविवार को सम्मान समारोह हुआ। इसका शुभारंभ संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने किया। इसमें वर्ष 2018 के मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वर्ष 2018 में 14 वर्षीय खिलाड़ी साइमा खोखर ने विश्व ताईक्वांडो महासंघ द्वारा आयोजित तीसरी ओपन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता और अंतरराष्ट्रीय कुक्कीवन कप, अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता, पंजाब पुलिस एकेडमी पंजाब में राष्ट्रीय ओपन ताईक्वांडो प्रतियोगिता, लखनऊ व आगरा राज्य ताईक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण से लेकर रजत पदक प्राप्त किए। साथ ही छह बार जिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता बागपत में बेस्ट फाइटर चुनी गई। खिलाड़ी अक्षिता तोमर ने जूनियर बालिका वर्ग में नेशनल ऑफिशल ताईक्वांडो प्रतियोगिता चेन्नई, ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता, तीसरी ओपन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता, कुक्की वन कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ताईक्वांडो महासंघ की पीएचडी ब्लैक बेल्ट परीक्षा पास कर जनपद का नाम रोशन किया। इसके अलावा तीसरी ओपन अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पुमसे ताइक्वांडो की तकनीकी शैली में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा उज्जवल शर्मा, उज्जवल यादव, यश यादव, संजीव कुमार, चेतन कुमार, ललित कुमार, नवीन यादव, तुषार, सनी, वृद्धि, अरनव धामा, अभिनव धामा को विशेष रूप से ओपन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया। अन्य कलर बेल्ट वर्ग में विशाल धामा, हर्ष प्रजापति, मनीष खान, अंकित धामा, सोनू धामा, अंशिका, अनम अहमद चौहान, खुशी चौहान, ज्योति, इदांत मलिक, अनिकेत, जय कुमार तोमर आदि को अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। इस दौरान संघ के जिला सचिव सचिन शर्मा, सचिन धामा, ताईक्वांडो प्रशिक्षक धर्मेंद्र शर्मा, मनीष यादव, संजीव कुमार, सोनू यादव, अमित शर्मा, रविकांत शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed