{"_id":"5b450edf4f1c1bc4248b58c9","slug":"161531252447-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब को अन्न योजना से बनेंगे छूटे परिवार के राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब को अन्न योजना से बनेंगे छूटे परिवार के राशन कार्ड
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शासन ने गरीब को अन्न योजना संचालित की है, जिसके माध्यम से जिले के गरीब परिवार का चयन कर उनका राशन कार्ड बनवाया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारी इसका सत्यापन करेंगे। उसके बाद राशन कार्ड बनवाया जाएगा। अगस्त माह तक कार्य पूरा करना है। तहसीलों के लिए एसडीएम और नगरीय क्षेत्र के डीएसओ को नोडल अधिकारी बनाया है।
जिले में राशन कार्ड के लिए मारा-मारी है। आए दिन जिला आपूर्ति विभाग में कर्मचारियों के साथ राशन कार्ड न बनने को लेकर हंगामा के आसार बने रहते थे। अब शासन ने हर गरीब को अन्न योजना संचालित की है, जिसके माध्यम से गरीब परिवार के लोगों का चयन होगा। उसके बाद लाभार्थी का ऑनलाइन आवेदन कराया जाएगा। जो भी योजना से वंचित है, आवेदन करने के बाद जिला आपूर्ति विभाग, ब्लॉक में इसको जमा करेंगे। जिसके बाद सत्यापन की कार्रवाई पूरी करने के बाद राशन कार्ड बनेगा। योजना के तहत सभी लाभार्थियों को गरीब को अन्न योजना का लाभ मिलेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि योजना के संचालन के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम और नगर क्षेत्र के लिए उन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया है। योजना को क्रियान्वयन कर दिया गया है। अगस्त में सभी छूटे परिवार के राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
1.84 लाख लोगों के पास हैं राशन कार्ड
जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा बताया कि जिले में 1.84 लाख परिवार के राशन कार्ड बने हुए हैं। शासन ने जो योजना संचालित की है, उसके बाद संख्या बढ़ जाएगी। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
आधार कार्ड होना बहुत जरूरी
योजना से उन्हीं व्यक्तियों को तवज्जो मिलेगी, जिनके पास सभी परिवार के आधार कार्ड है। इस योजना के लिए आधार कार्ड का होना बहुत जरूरी है।