{"_id":"5afc88bc4f1c1bdc408b5dee","slug":"161526499516-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी चौपाल में किया बेटियों के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी चौपाल में किया बेटियों के प्रति जागरूक
Updated Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। ललियाना गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय ललियाना में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत नारी चौपाल का आयोजन किया। इसमें महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, रूढ़िवादिता, अंध विश्वास जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कविता चौधरी ने की। बेटियों को बेटों के समान प्यार एवं अधिकार देने का भी आह्वान किया। ग्राम प्रधान वेद सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा के विषय में अवगत कराया। हुकम सिंह ने कहा कि बेटी-बेटे के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। छात्र-छात्राओं की माताओं को भी सम्मानित किया । संचालन प्रधानाध्यापक हुक्म सिंह ने किया। ऋतु राठी, शकील, ललिता, अरविंद, सत्तार, संदीप, सोनू, विपिन महेश्वरी, रणवीर आदि रहे।
विज्ञापन