फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवाओं को तकनीकी शिक्षा की जरूरत- डा सत्यपाल

युवाओं को तकनीकी शिक्षा की जरूरत- डा सत्यपाल

Thu, 19 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को तकनीकी शिक्षा की जरूरत- डा सत्यपाल
बड़ौत (बागपत)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बिजरौल रोड पर बड़ौत सैनिक स्कूल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भूमि पूजन के रूप में यज्ञ का आयोजन किया, इसमेें डॉ. सत्यपाल सिंह सहित काफी लोगों ने आहुति दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को तकनीकी शिक्षा की जरूरत है, ताकि युवाओं को अच्छे रोजगार प्राप्त हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रयासरत है कि सैनिक स्कूल का निर्माण कराया जाए, इसके लिए 101 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, लेकिन भूमि नहीं मिल पा रही है। ऐसे स्कूलों के लिए सरकार और आम जनता को भी सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत दिसबंर 2018 तक सभी गांव व घरों मेें बिजली पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस थाने गुंडे चलाते थे, लेकिन भाजपा की सरकार में गुंडों का खात्मा कर या तो उन्हें ऊपर पहुंचा दिया या फिर वे जेलों मेें बंद हैं। इस अवसर पर जनरल केएल सोलंकी, डॉ. आत्माराम तोमर, पूर्व विधायक साहब सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, सुशील चौधरी, नीरज शर्मा, तेजपाल, वीरेंद्र, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, भाई राम भरोसे, भारदत्त शर्मा, जयवीर सोलंकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed