{"_id":"5a244bab4f1c1b4e718b7145","slug":"161512328107-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने बनाएं विज्ञान के आकर्षक मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने बनाएं विज्ञान के आकर्षक मॉडल
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
राममेहर विद्यालय गांगनौली में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में कक्षा पांच से 11 तक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में भौतिक, जैविक, और रसायन विज्ञान और गणित व पर्यावरण पर विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने प्रदर्शनी में मार्गों पर चलते समय अपना बचाव करना, एंबुलेंस, देशी जड़ी बूटी उगाना, जादू और विज्ञान, पानी का दोहन रोकना, पर्यावरण की शुद्धि के लिए पेड़ पौधों का महत्व, शुद्ध पानी का महत्व, पानी बचाना आदि पर प्रदर्शनी लगाई । इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रतिभा आर्य ने कहा विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन से विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बताया विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा दीपिका राठी ने 30 नवंबर को गाजियाबाद में ंहुई 45वीं जवाहर विज्ञान मंडलीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसे स्कूल में सम्मानित किया । इस मौके पर वरुण रघुवंशी, सतेंद्र राठी, अंजलि पंवार, प्रीति पंवार आदि रहे।