फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला एवं बाल अधिकार मंच रोकेगा घरेलू हिंसा

महिला एवं बाल अधिकार मंच रोकेगा घरेलू हिंसा

Tue, 28 Nov 2017 01:15 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
महिला एवं बाल अधिकार मंच रोकेगा घरेलू हिंसा
बागपत। महिला सशक्तिकरण मिशन के अंतर्गत राज्य महिला एवं बाल अधिकार मंच गठन किया । इसके माध्यम से महिला, बालिका और बालकों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य होगा। इसके लिए ब्लॉक और ग्राम स्तर पर समिति का गठन होगा। उन्हें क्षेत्र में घरेलू हिंसा रोकने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव रेणुका कुमार ने डीएम को निर्देशित किया है गांव और ब्लॉक स्तर पर महिला एवं बाल अधिकार मंच का गठन होगा। इसके माध्यम से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला, बालिका और बालकों को मानसिक एवं कानूनी आश्रय प्रदान करना है। बढ़ते लिंगानुपात से संबंधित योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाना। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने हेतु जन जागरूकता पैदा करना, बालक विवाह, मानव तस्करी, बाल मजदूरी, भिक्षा वृत्ति और कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाना, लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करना सहित विभिन्न कार्य होंगे। प्रमुख सचिव ने बताया ब्लॉक स्तर पर समिति के अध्यक्ष बीडीओ और सदस्य सचिव महिला समाख्या क्षेत्रीय कार्यकर्ता होंगे। सदस्य बाल विकास परियोजना अधिकारी, सीएचसी अधीक्षक, थानाध्यक्ष, बीआरसी समन्वयक, 181 महिला हेल्प लाइन प्रतिनिधि, ब्लॉक बाल संरक्षण समिति का सक्रिय सदस्य, विद्यालय प्रबंधक समिति का सक्रिय सदस्य, महिला समाख्या की महिला संघ की प्रभावशाली दो व्यक्ति, समाख्या महासंघ के दो सक्रिय सदस्य, प्रभावशाली सेवानिवृत्त अधिकारी, वरिष्ठ एवं प्रभावशाली महिला-पुरुष, विशेष सक्रिय किशोर-किशोरी को सदस्य बनाया। इसके आधार पर ग्राम स्तर पर प्रधान को अध्यक्ष, महिला समाख्या को क्षेत्रीय कार्यकर्ता को सदस्य सचिव, पीएचसी का प्रतिनिधि, परिषदीय विद्यालय का अध्यापक, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी , बाल संरक्षण समिति का सदस्य, प्रभावशाली महिला-पुरुष, सक्रिय किशोरी-किशोर को सदस्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed