{"_id":"5ce45732bdec2207476e3093","slug":"15584684543-baghpat-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे बैंक मैनेजर घायल, पटरी से उतरा बैंक का कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे बैंक मैनेजर घायल, पटरी से उतरा बैंक का कामकाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के कूड़ी गांव में स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा के मैनेजर हादसे में होने से कारण शाखा में कामकाज ठप पड़ा है। बैंक में विगत एक सप्ताह से कामकाज न होने के कारण खातेदारों ने शाखा में नारेबाजी की। उन्होंने कहा विगत एक सप्ताह से बैंक में खातेदारों के लिए कोई कार्य नहीं किया रहा है। इससे खातेदार परेशान हैं। ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर समस्या हल कराने की मांग की।
मंगलवार को भी कूड़ी गांव में स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में कामकाज प्रभावित रहा। कार्य प्रभावित होने के कारण खातेदारों की बैंक कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। हंगामा कर उन्होंने कहा एक सप्ताह से बैंक शाखा के प्रबंधक हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद शाखा में कोई काम नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण खातेदार परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बैंक के उच्चाधिकारियों को शिकायत करने के बाद बागपत से एक अधिकारी शाखा में भेजे गए हैं, लेकिन उन्होंने भी लोगों को बैंक संबंधी जानकारी देने से मना कर दिया। इसमें बिट्टू, विकास, राजीव, जितेंद्र, रामपाल, जयवीर, हरबीर, बृजपाल आदि रहे। दूसरी तरफ एलडीएम प्रदीप थरोट ने कहा कि कूड़ी शाखा के बैंक मैनेजर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं, इस कारण वह छुट्टी पर चल रहे हैं। जिले से वहां कर्मचारी भेजा है। हंगामे की कोई जानकारी नहीं है।