{"_id":"5b368aaa4f1c1bf76e8bacaf","slug":"151530301098-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के किसान ने मोदी को पहनाई पगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के किसान ने मोदी को पहनाई पगड़ी
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। देशभर से आए 150 से अधिक गन्ना किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बागपत के टीकरी कस्बे के किसान ने प्रधानमंत्री को पगड़ी पहनाई, जबकि सहारनपुर के किसान ने हल भेंट किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए ही सरकार ने 8500 करोड़ रुपये का स्पेशल पैकेज दिया है। एथनॉल उत्पादन यूनिटों से किसानों को लाभ होगा। किसान जल संरक्षण में सहयोग करें।
शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बागपत के टीकरी कस्बे के किसान चौधरी हरबंस सिंह ने प्रधानमंत्री को पगड़ी पहनाई। सहारनपुर के विपत्ति सिंह गुर्जर ने हल भेंट किया। पंजाब के किसानों ने स्वर्ण मंदिर का चित्र और उत्तराखंड के किसानों ने गंगाजल दिया। बकाया भुगतान के लिए 8500 करोड़ रुपये का पैकेज दिए जाने पर किसानों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। करीब 35 मिनट तक पीएम किसानों से रूबरू हुए। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने किसानों को हर समस्या के समाधान कराने की बात कही है। साथ ही किसानों से जल संरक्षण का आह्वान भी किया। पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथनॉल की स्वीकृति का लाभ भी किसानों को होगा। इस मौके पर किसानों के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, यूपी के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा आदि नेता भी मौजूद रहे।