{"_id":"5b2ab1e84f1c1bf67a8b6463","slug":"151529524712-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो दोस्त घायल
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर मंगलवार की रात में लधवाड़ी मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रक के चालक की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह से बचाया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया।
दिल्ली के नरेला निवासी मोहित पुत्र स्वर्गीय सनेश अपने दोस्त अजय पुत्र बलबीर के साथ बाइक पर हरिद्वार गया । मंगलवार की रात में दोनों वापस नरेला लौट रहे थे। जब दोनों दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और ट्रक चालक की जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक को बचाया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़ा ट्रक चालक नदीम निवासी किठौर जनपद मेरठ बताया है। इस संबंध में घायल मोहित ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।