{"_id":"5ada3ef14f1c1b84098b5a5e","slug":"151524252401-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तितरोदा में तौल लिपिक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तितरोदा में तौल लिपिक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितरोदा में तौल लिपिक को पीटा
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरोदा गांव में किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक द्वारा बिना पर्ची के गन्ना तौल से इंकार करने पर किसान भड़क उठे। किसानों ने तौल लिपिक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और जबरन गन्ना तोलकर चले गए। तौल लिपिक की सूचना पर मिल अधिकारी ने किसानों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
शुक्रवार को तितरोदा गांव में पांच-छह किसान भैंसा-बोगियों में गन्ना लेकर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे और तौल लिपिक से गन्ना तोलने को कहा। तौल लिपिक ने किसानों ने पर्ची मांगी, तो किसान पर्ची नहीं दे पाए। किसानों ने बिना पर्ची के एडवांस में गन्ना तोलने का दबाव बनाया। तौल लिपिक ने गन्ना तौलने से इंकार कर दिया। इस पर किसान भड़क उठे और उन्होंने डंडों से तौल लिपिक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बाद में किसान जबरन गन्ना तोल कर चले गए। इसकी सूचना मिल के सहायक गन्ना प्रबंधक राजे पंवार को दी गई। उन्होंने सिंघावली अहीर थाने में किसानों के खिलाफ तहरीर दी है। सहायक गन्ना प्रबंधक ने बताया कि बिना पर्ची के कोई भी किसान एडवास गन्ना न डाले। तौल लिपिक से मारपीट करने वाले किसानों के बांड निरस्त किए जाएंगे।