फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   18 दिसंबर को मनाया जाएगा पेंशनर दिवस

18 दिसंबर को मनाया जाएगा पेंशनर दिवस

Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
18 दिसंबर को मनाया जाएगा पेंशनर दिवस
18 को मनाया जाएगा पेंशनर दिवस
विज्ञापन


बागपत। वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. देवानंद राम ने बताया कि 18 दिसंबर को को कलक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कार्यालयाध्यक्षों सहित 31 दिसंबर तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सूची, पेंशन प्रकरण की अद्यतन स्थिति, सेवानिवत्त हो चुके कर्मचारियों लंबित पेंशन प्रकरण और अन्य समस्याओं को सुना जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए डीएम भवानी सिंह खंगारौत उपस्थित रहेंगे।

वीडीओ और एडीओ संघ की बैठक आज
बागपत। ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी समन्वयक समिति की और से आज बागपत खंड विकास कार्यालय पर बैठक होगी। दोनो संवर्गो की व्याप्त समस्याएं और उनके त्वरित निस्तारण हेतु डीएम, सीडीओ, डीडीओ और डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसकी जानकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार और महामंत्री प्रेम कुमार ने दी।
विज्ञापन


बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने की मांग
बागपत। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विवेक कुमार यादव को बढ़ी विद्युत दरों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि जब किसान और अन्य वर्ग के लोग पुरानी दरों पर बिजली का बिल जमा नहीं कर पा रहे है। बढ़ी दरों से तो सरकार अपना लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार से बढ़े विद्युत दरों के आदेश को वापस लेने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर तेजपाल सिंह, आशीष शर्मा, धर्मवीर, जगदीश, शिवकुमार, श्रीपाल सिंह, महेश, जगपाल सिंह, सुनील, प्रदीप गुर्जर, जितेंद्र, चौधरी इंद्रपाल, ब्रहम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed