{"_id":"5b917e19867a557ebd686b17","slug":"141536261657-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी केहर सिंह एकेडमी ने मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी केहर सिंह एकेडमी ने मैच जीता
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेें बृहस्पतिवार को एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया, इसमें चौधरी केहर सिंह क्रिकेट एकेडमी ने नवजीत क्रिकेट एकेडमी को 45 रन से हराया।
मैच का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। टॉस जीतकर चौधरी केहर सिंह क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी कर 190 रन बनाए। हिमांशु तोमर ने 50, अमित ने 35 रन का योगदान दिया। नवजीत क्रिकेट एकेडमी के शेखर ने चार, नितिन ने दो व विश्वजीत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते नवजीत क्रिकेट एकेडमी की टीम 145 रन पर आउट हो गई। शेखर ने 70 और नितिन ने 40 रन बनाए। चौधरी केहर सिंह एकेडमी की तरफ से हिमांशु ने तीन व बिट्टू ने चार विकेट लिए। एंपायर सर्वेश और स्कोरर अशोक रहे। विजेता टीम को सम्मानित किया।