{"_id":"5b4cf3334f1c1b38748b5417","slug":"141531769651-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
कोर्ट रोड बागपत निवासी रिजवान (26) पुत्र अंसार अली बुधवार सुबह किसी काम से सिसाना गांव गया । वापस लौटते समय दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर लोनिवि गेस्ट हाउस के पास उसे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। हादसे के दौरान सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। वहीं ट्रक चालक मौके से भाग निकला। आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के पिता अंसार अली ने बताया कि रिजवान की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। रिजवान शहर में ही मोटर मैकेनिक का कार्य करता था। उसकी मौत से उसकी पत्नी समेत अन्य परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।