{"_id":"5b48f6b84f1c1b46748b47b1","slug":"141531508408-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढपुर का अंडरपास बन रहा जी का जंजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढपुर का अंडरपास बन रहा जी का जंजाल
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढपुर का अंडरपास बन रहा जी का जंजाल
रमाला। बुढ़पुर रेलवे लाइन पर बना अंडरपास राहगिरों के लिए जी का जंजाल बन रहा है। बाइक सवारों के सामने सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। रात्रि में स्थिति बेहद खराब हो जाती है। रेलवे प्रशासन का इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं है। रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए अंडरपास लोगों के लिए जी का जंजाल बन रहे है। अधिकांश में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुढ़पुर अंडरपास में बिना बारिश के ही पानी भरा हुआ है। बारिश के बाद तो हालत बद से बदतर हो जाते है। यहां से आने-जाने में लोगों को दिक्कत हो रही है। रात के समय में हालत खराब हो जाती है। लोगों को अन्य रास्तों से आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों की शिकायत पर रेलवे विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आशीष तोमर, अमित कुमार, प्रधान विकास तोमर, विनय, राजेंद्र, सतेंद्र ने रेल मंत्री से कार्रवाई की मांग की है।