{"_id":"5aa8212a4f1c1bac758b5415","slug":"141520967978-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलवाड़ी गांव के राशन डीलर के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिलवाड़ी गांव के राशन डीलर के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
हिलवाड़ी गांव की काफी संख्या में महिलाएं तहसील में पहुंची और गांव के राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
महिलाओं ने कहा गांव का राशन डीलर यूनिट के हिसाब से समान नहीं देता है। नौ माह से उन्हें राशन का सामान नहीं मिल पा रहा है। यदि वे कुछ कहते है तो उन्हें मारने पर उतारू हो जाता है। इससे वे काफी परेशान हैं। उनका कहना था कि यदि कार्रवाई नहीं की जाती तो वे उच्च अधिकारियों के दरवाजे खटखटाएंगें। उन्होंने इस संबंध में अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन दिया और राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से जांच कराएंगे। इनमें बबली, रजनी, सुदेश, सविता, मिथलेस, विद्या, अफसाना, सरला, धनवती, शीला, पूनम आदि शामिल रहे।