{"_id":"5aa81f504f1c1ba3238b5107","slug":"141520967504-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाने के लिए जगाएंगे अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाने के लिए जगाएंगे अलख
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लिंग अनुपात के गिरते स्तर को रोकने जिले में मिशन 1000 की तैयारी शुरू कर दी। मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह ने बताया कि अभियान में उन गांवों का चयन किया जाएगा, इसमें लड़कियों का अनुपात कम है। हर गांव का सर्वे होगा, कम संख्या मिलने पर वहां विशेष अभियान चलाया जाएगा।
गिरते लिंग अनुपात में सुधार के लिए प्रशासन अभियान चलाएगा। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि मिशन 1000 का उद्देश्य लोगों की विचारधारा को बदलना है। जिले के हर एक गांव का सर्वे कराया जाएगा। इसमें लड़का और लड़कों के बीच अनुपात निकाला जाएगा। जिस भी गांव में लड़कियों की संख्या कम है, वहां पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन गांवों में अनुपात को बराबरी पर लाने का हर संभव प्रयास करेंगे। गांवों में गोष्ठियां, नाटक, सामाजिक संगठनों को भेजकर लोगों को जागरूक कराएंगे। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मिशन 1000 लगातार जारी रहेगा। गिरते लिंगानुपात को बराबरी पर लगाने कर हर संभव प्रयास करेंगे। सीडीओ ने बताया कि प्राइवेट डॉक्टर और अल्ट्रा साउंड संचालकों से साथ बैठक की जाएगी, इसमें लड़कियों के गिरते लिंग अनुपात चर्चा होगी।