फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मनुष्य जीवन को सार्थक करने के लिए पुरुषार्थ करना चाहिए

मनुष्य जीवन को सार्थक करने के लिए पुरुषार्थ करना चाहिए

Thu, 22 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मनुष्य जीवन को सार्थक करने के लिए पुरुषार्थ करना चाहिए
बिनौली (बागपत)। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत गुरुकुल विद्यालय में गांधी धाम समिति के तत्वावधान में 59 वें विश्व कल्याण चतुर्वेद परायण महायज्ञ के चतुर्थ दिवस वैदिक विद्वान आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने कहा मनुष्य जीवन को सार्थक करने के लिए पुरुषार्थ करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम वेद मार्ग पर चलते हुए ज्ञान प्राप्ति, उपासना व समाजोत्थान के जितने कार्य करेंगे, उससे हमारा वर्तमान और भावी जीवन यशस्वी व सुखमय होगा। हमारा जीवन प्रारब्ध की नींव पर बना है और जीवन सार्थक करने के लिए हमें पुरुषार्थ करना है। पुरुषार्थ प्रारब्ध से बड़ा इसलिए है कि पुरुषार्थ से संचित प्रारब्ध बनते हैं, पुरुषार्थ के सुधरने से सब सुधरते हैं और पुरुषार्थ के बिगड़ने से सब बिगड़ते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैदिक धर्म मानव मात्र का धर्म है। जो परस्पर प्रेम भाव सिखाता है। आचार्य ऋषि ब्रहमचारी ने यज्ञ को आत्मसात करने का संकल्प कराया। प्रात: योगाचार्य अरविंद शास्त्री ने साधकों को यौगिक क्रियाएं सिखाईं। इस अवसर पर डा. सोमदत्त भारद्वाज, ब्रजपाल सिंह शास्त्री, निमेष शास्त्री, सुनील शास्त्री, सुमित पटेल, पूजा बेन पटेल, मनीष पुष्कर्ण, हरमनप्रीत, नीरज कुमार त्यागी, साधना सोलंकी, अजय त्यागी, विष्णु प्रधान, संजीव आर्य, मूलचंद अर्द्धवयु, नरेंद्र त्यागी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed