{"_id":"5a4d38fd4f1c1b4a018b57b2","slug":"141515010301-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी भूमाफिया टीम ने खाद के गड्ढे की जमीन कराई कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी भूमाफिया टीम ने खाद के गड्ढे की जमीन कराई कब्जा मुक्त
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एंटी भूमाफिया टीम ने पिलाना गांव में खाद के गड्ढे की भूमि से ईख की फसल को कटवाकर कब्जा मुक्त कराया। इसके अलावा तालाब की जमीन की पैमाइश की गई। बृहस्पतिवार को फिर टीम गांव में पहुंचकर जमीन जांच पड़ताल करेगी।
पिलाना गांव में किसानों ने खाद के गड्ढे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। जिस पर ईख की फसल की बुआई की हुई थी। लोगों ने इसकी कई बार शिकायत डीएम और एसडीएम से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। बुधवार को एंटी भूमाफिया टीम के साथ तहसीलदार राज बहादुर सिंह पहुंचे। उन्होंने खाद के गड्ढे की भूमि की पहले पैमाइश कराई। जिस पर ईख की फसल मौजूद मिली। किसान को मौके पर बुलवाकर फसल की कटाई कराई। तहसीलदार ने चेतावनी दी दोबारा से जमीन पर कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जमीन पर जो टीम को मिलेगा उसको कब्जे में कर सरकारी संपंत्ति घोषित करा दिया जाएगा। टीम प्रभारी कानूनगो कुलदीप राठी ने बताया कि तालाब की जमीन की पैमाइश की गई है। उनका सीमांकन कर दिया गया है। तालाब के कुछ हिस्से पर न्यायालय में वाद विचाराधीन है। इस कारण पूरी पैमाइश नहीं की गई है। दोबारा से टीम वहां पहुंचेगी और सभी दस्तावेज देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी दी गई है सरकारी संपत्ति पर किसी भी कब्जा किया तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेखपाल जितेंद्र, विनोद, सचिन, सुरेश शर्मा, कालीचरण मौजूद रहे।
सूरजपुर महनवा में की गई जमीन की पैमाइश
अग्रवाल मंडी टटीरी। सरकार की जमीन पर कब्जा मुक्त कराने के लिए शासन गंभीर है। टास्क फोर्स का गठन किया गया है। बुधवार से इस पर कार्य किया गया। नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में लेखपालों की टीम पुलिस फोर्स के साथ सूरजपुर महनवा गांव पहुंची। सरकारी जमीन की पैमाइश की गई। प्रधान राजीव शर्मा को मौके पर बुलाया और सरकारी जमीन की पैमाइश की गई। सभी जमीन को प्रधान के सुपुर्द किया। लेखपाल विवेक शर्मा और बलबीर ने बताया कि सभी भूमि को ग्राम प्रधान को दी गई है। वहां पर प्रधान की और बोर्ड लगवा दिया। सड़क के चौड़ीकरण के लिए कब्रिस्तान से मंदिर तक सभी ग्रामीणों को सड़क के पास से अपने चौतरे हटवाने के निर्देशित किया। लेखपाल मनोज कुमार, महकार सिंह, चौकी प्रभारी सुशील कुमार मौजूद रहे।