फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बढ़ाई गई विद्युत दरों के खिलाफ पनप रहा रोष

बढ़ाई गई विद्युत दरों के खिलाफ पनप रहा रोष

Mon, 04 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बढ़ाई गई विद्युत दरों के खिलाफ पनप रहा रोष
बढ़ाई गई विद्युत दरों के खिलाफ पनप रहा रोष
विज्ञापन

रमाला/दोघट (बागपत)। बिजली की दरें बढ़ाए जाने पर किसानों से लेकर अन्य वर्ग के लोगों में रोष है। सरकार के प्रति रोष प्रकट किया जा रहा है। आंदोलन तक की चेतावनी दी जा रही है। दोघट और रमाला में किसानों ने बैठक कर रोष प्रकट किया।

कस्बा दोघट में किसानों की बैठक हुई। इसको राजेंद्र चौधरी ने कहा कि किसान पहले से ही भुखमरी के कगार पर खड़ा है। गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। अब प्रदेश सरकार ने विद्युत दरों में दो गुना से भी अधिक वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। सरकार किसानों की समस्याओं को दूर करने के बजाया और बढ़ाती जा रही है। हर रोज नए-नए टैक्स लागू किए जा रहे हैं। किसान पहले ही बिजली के बिल देने में असमर्थ है। अब वह बढ़े हुए दामों को कैसे देगा। किसानों ने चेतावनी दी यदि बढ़ी विद्युत दरों को तुरंत वापस नहीं लिया तो किसान उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। राजपाल शास्त्री, धर्मेंद्र प्रधान, सुधीर मुखिया, रूपेश, रामनाथ, मनोज, हरपाल, ब्रजपाल, बिजेंद्र आदि उपस्थित रहे। रमाला स्थित पेट्रोल पंप पर किसान और मजदूरों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा बिजली की दरें बढ़ने से हर वर्ग को नुकसान होगा। सरकार मनमाने ढंग से कार्य कर रही है। तानाशाही रवैया अपना लिया है। दरे वापस नहीं ली तो सभी लोग कनेक्शन कटवाने को मजबूर होंगे। डायरेक्टर संजीव उर्फ बबलू चौहान, डायरेक्टर मनोज तोमर, महावीर सिंह, इस्लाम, अनीश, कपिल चौहान, सचिन चौहान, धर्मवीर, ऋषिपाल सिंह, राजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed