{"_id":"59f77f5e4f1c1bd7538ba30f","slug":"141509392222-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों तहसील में होंगे नामांकन, बागपत में प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों तहसील में होंगे नामांकन, बागपत में प्रशिक्षण
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रशासन ने निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। जनपद में निकाय के लिए चार नवंबर से नामांकन शुरू होंगे। बागपत तहसील में तीन निकाय, बड़ौत तहसील में चार और खेकड़ा तहसील में सिर्फ खेकड़ा पालिका के लिए नामांकन कराए जाएंगे। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। बागपत में कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया जाएगा।
एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने और जमा कराने की प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू होगी और दस नवंबर तक चलेगी। बागपत तहसील में बागपत पालिका, अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत और अमीनगर सराय नगर पंचायत के लिए नामांकन होंगे। बड़ौत तहसील में बड़ौत पालिका, दोघट नगर पंचायत, टीकरी नगर पंचायत और छपरौली नगर पंचायत के नामांकन होंगे, जबकि खेकड़ा में सिर्फ खेकड़ा पालिका के लिए ही नामांकन कराए जाएंगे। 11 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 13 नवंबर को नाम वापसी की तिथि चुनाव आयोग ने तय की है। चुनाव के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण बागपत के गेटवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कराया जाएगा। निकाय चुनाव के लिए मतदान कर्मियों की रवानागी सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत, कृषि उत्पादन मंडी समिति बड़ौत और एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा से होगी।
आठ लाख रुपये तक किया जाए सकेंगे खर्च
बागपत। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि पालिका के अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम खर्च के लिए आठ लाख रुपये, वार्ड सदस्य के लिए डेढ़ लाख रुपये, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए डेढ़ लाख रुपये और सदस्य नगर पंचायत के लिए खर्च की सीमा 30 हजार रुपये तय की गई है। पालिकाध्यक्ष पद के लिए जमानत राशि आठ हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए पांच हजार और अन्य पदों के लिए दो-दो हजार रुपये तय की गई है। नगर पंचायत सदस्य के लिए दो सौ रुपये में नामांकन फार्म का शुल्क तय किया है, जबकि अध्यक्ष पद के लिए ढाई सौ रुपये की राशि तय की गई है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे कर्मचारी
बागपत। गाजियाबाद में दूसरे चरण में स्थानीय निकास चुनाव होने हैं। बागपत से करीब चार हजार कर्मचारियों की मांग की गई है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि यहां से द्वितीय चरण के चुनाव के लिए भी कर्मचारियों को भेजा जाएगा। इसकी संख्या को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।
देर रात तक संपर्क कर रहे दावेदार
अग्रवाल मंडी टटीरी। निकाय चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों ने भी जनसंपर्क तेज कर दिया है। कस्बे में देर रात तक संभावित प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुटे हैं और वोटरों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है।