{"_id":"5b6757074f1c1b31388b4e52","slug":"131533499143-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने पंड़ित डालचंद की पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने पंड़ित डालचंद की पुण्यतिथि मनाई
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने पंडित डाल चंद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर पंडित जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित किए। साथ ही उनके पद चिह्नों पर चलने पर बल दिया।
रविवार को श्री यमुना इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने इकट्ठा होकर क्षेत्र में शिक्षक का उजाला फैलाने वाले पंडित डाल चंद की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में डॉ. राधेश्याम ने कहा कि पंडित जी ने ऐसे समय में क्षेत्र में शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की, जिस समय समाज को इसकी आवश्यकता थी। आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि स्वामी जी पंडित मदन मोहन मालवीय के सच्चे भक्त थे। उनसे प्रेरित होकर ही बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से ही शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कराई। कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने कहा कि पंडित डाल चंद ने जिस समय शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की, उस समय चारों ओर निर्धनता का अंधकार फैला था। दान देने वाले भी कम ही लोग थे। पंडित मदन मोहन मालवीय की भांति एक-एक, दो-दो रुपये की धनराशि एकत्र कर विद्यालय स्थापित किए। इसमें हरपाल शर्मा, संदीप कुमार जैन, सितारा, नीलम, राजेंद्र प्रसाद आदि रहे।