{"_id":"5b58d7664f1c1be94b8b6d0e","slug":"131532548966-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर विशाल लीवर रोग शिविर जौहड़ी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर विशाल लीवर रोग शिविर जौहड़ी में
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 28 को भारतीय खेल प्राधिकरण निशानेबाजी प्रशिक्षण केंद्र ग्राम जौहड़ी में जागरूकता शिविर लगेगा। बुधवार को डॉ. राजपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल के वरिष्ठ गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग टंडन की टीम जांच करेगी। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस के मरीजों में भारत का विश्व में चीन के बाद दूसरा स्थान है। दुनिया के हर पांचवें व्यक्ति में इस बीमारी के वायरस है। भारत में हर साल दो लाख लोग हेपेटाइटिस से जान गवा देते हैं। इससे मरीजों को पीलिया, सिरोसिस (जलोदर) और लिवर कैसर भी हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक देश में 4.5 करोड़ हेपेटाइटिस बी और 1.8 करोड़ लोग हेपेटाइटिस सी के चपेट में है। हालांकि हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि जांच शिविर 28 जुलाई को समय सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 तक चलेगा ।