{"_id":"5b2ab2b94f1c1b214d8b77ed","slug":"131529524921-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभानपुर के प्राथमिक विद्यालय में चलेगी स्मार्ट क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभानपुर के प्राथमिक विद्यालय में चलेगी स्मार्ट क्लास
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभानपुर के प्राथमिक विद्यालय में चलेगी स्मार्ट क्लास
बागपत। खेकड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट बनाए जाने की तैयारी है। एसडीएम आशीष कुमार ने विशेष अभियान शुरू किया है। सुभानपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में स्मार्ट क्लास शुरू होगी। प्रधान की ओर से वाईफाई लगवा दिया गया है। शैक्षिक सत्र के शुरू होते ही बच्चों को प्रोजेक्टर पर शिक्षा दी जाएगी।
खेकड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में स्मार्ट क्लास शुरू की गई थी। अब सुभानपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए विद्यालय को दो प्राजेक्टर और दो लैपटॉप प्राप्त हो गए हैं। प्रधान की ओर से वाईफाई लगवा दिया है। आनलाइन ही बच्चों को शिक्षा से संबंधित वीडियो दिखाई जाएंगी। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति ललक बढ़ेगी। अभी दो विद्यालय में यह कक्षाएं चली हैं। जल्द अन्य स्कूलों में इसकी व्यवस्था होगी। खेकड़ा की खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडेय ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा को आधुनिक बनाने में एसडीएम आशीष कुमार का सबसे बड़ा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने दो विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू करवाने पर बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और लग्न बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अन्य स्कूलों में भी इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। उधर, एसडीएम आशीष कुमार का कहना है कि बच्चों को नए तरीके से शिक्षा देने से वह भविष्य के लिए तैयार होंगे। बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाई जाएगी।