फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाईचारे से मनाए रमजान और ईद

भाईचारे से मनाए रमजान और ईद

Wed, 23 May 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाईचारे से मनाए रमजान और ईद
बागपत। डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को रमजान माह में कानून व शांति समिति की बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रमजान माह के बाद ईद का त्यौहार सकुशल संपन्न होना चाहिए। त्यौहार को भाईचारे से प्यार भावना से मिलजुल कर मनाना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा शहर गांव और कस्बे में साफ-सफाई समय से होती रहनी चाहिए। ईद के अवसर पर सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। ईदगाह व मस्जिदों पर जाने वाले रास्ते एवं नालियों की सफाई तत्काल कराई जाए। संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा भी ले लें। अव्यवस्था दिखाई दें उसे तत्काल ठीक कराएं। जनमानस को साफ-सफाई विद्युत पानी आदि की कोई समस्या है तो उसका समाधान कराया जाए। रमजान माह में नमाज के समय पानी का विशेष प्रबंध किया जाए। ईदगाह मस्जिद के पास जो हैंडपंप लगे हैं उनका एक बार अधिकारी द्वारा निरीक्षण कर लिया जाए और जो खराब है उनको तत्काल ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश सिंह ने सीओ व समस्त थाना अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी मुस्तैदी के साथ करे। ड्यूटी के समय लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखें, जिससे किसी भी तरह की कोई अफवाह जनपद में ना फैले। एडीएम लोकपाल सिंह, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, ओसी अजय कुमार उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed