{"_id":"59bed2d54f1c1b36688b536b","slug":"131505678037-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में नाव हादसा भूल गए भाजपाई- सहेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में नाव हादसा भूल गए भाजपाई- सहेंद्र सिंह
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। रालोद के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने गैडबरा गांव में जन समस्याएं सुनीं और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधायक कहा बागपत जनपद में काठा गांव के पास यमुना नदी में नाव पलटने से हुई 19 लोगों की मौत जैसे बड़े हादसे के बावजूद भी भाजपाई उसी जनपद में देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाना नहीं भूले हैं। इतनी बड़ी घटना इसी जनपद में घटी है उनका दर्द बांटने की जगह जन्मदिन मनाया जा रहा है। विधायक ने कहा प्रदेश का किसान गन्ना बकाया भुगतान से लेकर गन्ना भाव तक के लिए जूझ रहा है। लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान ही नहीं है। सरकार मिल मालिकों के हितों में कार्य कर रही है। रालोद ही एक ऐसी पार्टी है जो किसान मजदुरो से लेकर गरीब वर्गों की लड़ाई लड़ती आ रही है। इस मौके पर विक्रम राणा पूर्व प्रधान, नरेंद्र, मनोज पंवार, सुनील तोमर, सुभाष राठी आदि मौजूद थे।