{"_id":"5b917e13867a557e876d8280","slug":"121536261651-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत भाषा को आत्मसात करने की प्रेरणा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत भाषा को आत्मसात करने की प्रेरणा दी
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृत भाषा को आत्मसात करने की प्रेरणा दी
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें बृहस्पतिवार को संस्कृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। डायरेक्टर ने छात्र-छात्राओं को संस्कृत भाषा को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिए नागरिकों का संस्कारवान होना जरूरी है। संस्कृत भाषा के ज्ञान के अभाव में भारतीय संस्कृति एवं संस्कार दोनों का जानना असंभव है।
प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा कि छात्र-छात्राओं को ऐसे कार्यक्रम मेें प्रतिभाग करना चाहिए। इस दौरान संस्कृत विषय पर प्रतियोगिता हुई। इसमें सीनियर वर्ग मेें अनु चौधरी प्रथम, पंकज और सचिन कुमार ने द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में भूषण ने प्रथम, अनीता ने द्वितीय और रूबी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनानें मेें आरती, प्रीति, रूचि, चचंल, ममता, राजू, खूशबू, शिखा, निधि, सरिता, सोनिया का योगदान रहा। संचालन रणपाल ने किया।