{"_id":"5adf899a4f1c1b63098b640d","slug":"121524599194-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। 74 यूपी वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत वीर स्मारक इंटर कॉलेज में श्रमदान दिया। मंगलवार को कैडेटों को संबोधित करते हुए प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत नाथन ने कहा कि हमें अपने आसपास गंदगी आदि नहीं करनी चाहिए क्योंकि गंदगी अनेक बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। खुले में शौच करने से भी बीमारियों फैलती हैं। इसलिए हमें खुले में शौच नहीं जाना चाहिए।
इसके बाद कैडेटों ने वीर स्मारक इंटर कालेज मेें सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घरों की तरह शहर की सड़कों को भी साफ सुथरा रखें। घरों व दुकानों की गंदगी निकालकर सड़कों पर ना डालें। कैडेट भूमिका जैन ने लोगों को स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने व इसको सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर मोहिंद्र सिंह, सूबेदार जसवंत, सूबेदार कुशल कुमार सिंह, बीएचएम मंगल सिंह, हवलदार रविंद्र कुमार, विपिन कुमार, अशोक, मनोज धामा, अनिल कुमार, अरविन्द कुमार, घनश्याम शर्मा, राजकुमार, प्रमेंद्र, राजेन्द्र मौजूद रहे।