{"_id":"5cdc689fbdec220717715951","slug":"11557948575-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा ने कराया दतनगर के युवक का खाता फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा ने कराया दतनगर के युवक का खाता फ्रीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अमीनगर सराय कस्बे में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की 1.50 लाख की द्वितीय किश्त बैंक की चूक से दत्तनगर व्यक्ति के खाते में गई । परियोजना अधिकारी डूडा ने कर्मचारियों को भेजकर खाते को फ्रीज कराया। बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर रिकवरी कराने के लिए पत्र लिखा। जल्द ही वृद्धा को द्वितीय किश्त का लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर पंचायत अमीनगर सराय निवासी वृद्धा सूरजमुखी का आवास निर्माण के लिए चयन हुआ । 50 हजार की प्रथम किश्त तो खाते में पहुंच गई, लेकिन 1.50 लाख की द्वितीय खाते में नहीं पहुंची । वृद्धा ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की तो पता चला दत्तनगर के सोनू गिरि नाम के व्यक्ति के खाते में धनराशि पहुंच गई । वृद्धा ने और विभाग के कर्मचारियों ने धनराशि वापस करने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर ने विभागीय कार्रवाई कर उक्त व्यक्ति के खाते को फ्रीज कराया। बची हुई 98 हजार की धनराशि को खाते से निकाला जाएगा। वहीं बैंक मैनेजर को पत्र के माध्यम से 52 हजार रुपये की रिकवरी कराने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि बैंक की चूक से ही यह झमेला हुआ है। वृद्धा के आधार कार्ड को दत्तनगर निवासी सोनू गिरि के खाते से भी लिंक किया हुआ है। इसी उलझन के कारण डेढ लाख की द्वितीय किश्त दूसरे खाते में चली गई थी। जल्द महिला को द्वितीय किश्त का लाभ मिल जाएगा।
वृद्ध महिला का खुलवाया दूसरा खाता
परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर ने बताया कि वृद्ध महिला सूरजमुखी का दूसरा खाता खुलवाने के लिए कहा गया है। जानकारी मिली है महिला का खाता खुल गया है, लेकिन अभी तक उसकी फोटो कॉपी विभाग को नहीं मिली है। जैसे ही कागजी कार्रवाई हो जाएगी द्वितीय किश्त दिलाने की प्रक्रिया को किया जाएगा।
विज्ञापन
मोदी घर आएंगे, तभी लौटाऊंगा रुपये
बागपत। पीओ डूडा रजनी पुंडीर ने बताया कि दत्तनगर के युवक के खाते में जैसे ही 1.50 लाख रुपये आए तो वह भी भौचक हो गया । कुछ दिन बाद ही उसने धनराशि में 52 हजार रुपये खर्च कर दिए। जब विभागीय अधिकारियों को गलती का पता चला और वृद्धा के परिजनों को उसके पास भेजा तो कहने लगा जब तक विभागीय अधिकारी उससे नहीं मिलेंगे, वह रुपये नहीं देंगे। जब विभाग के कर्मचारी उससे मिलने का प्रयास करते तो वह कभी खुद को बाहर होना, काम बीजी बाने का बहाना बनाया। काफी मशक्कत के बाद जब उसे पकड़ा तो बोलने लगा, जब तक प्रधानमंत्री उसके घर नहीं आएंगे, तब तक वह इस धनराशि को नहीं देंगे। पीओ ने बताया उसके बाद ही युवक के खाते को फ्रीज कराया।