फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पौधारोपण कर पर्यवावरण सुरक्षा का संकल्प

पौधारोपण कर पर्यवावरण सुरक्षा का संकल्प

Sun, 21 Apr 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
पौधारोपण कर पर्यवावरण सुरक्षा का संकल्प
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान गांव में स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। संगठन रक्षक इको फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में संगठन के निदेशक सिद्धार्थ तोमर ने कहा कि पर्यावरणीय प्रदूषण को दूर करने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित होगा, तभी हम सब सुरक्षित रह सकते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित आकर्षक पोस्टर भी बनाए। इस दौरान स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प भी लिया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, डॉ. सुनील आर्य, सुशील वत्स, अजय शर्मा, शील तोमर, नितिन जैन, अरुण तोमर, दीपा चंद्रवीर सिवाच, नीतू तोमर, जितेंद्र आर्य, सुनीता धामा, नेहा चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed