{"_id":"5aee08254f1c1b350b8b85c2","slug":"11525549093-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन नदी क्षेत्र से हटवाएं जाएंगे अवैध कब्जे : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन नदी क्षेत्र से हटवाएं जाएंगे अवैध कब्जे : मंडलायुक्त
Updated Sun, 06 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि हिंडन के खोए हुए स्वरूप से वापस लाया जाएगा। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। नदी क्षेत्र की जमीन से अवैध कब्जे हटवाएं जाएंगे। पौधरोपण किया जाएगा। किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करेंगे। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा, लोगों को शुद्ध खाद्य वस्तु मिलेगी।
शनिवार को मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार पुरा गांव में स्थित हिंडन नदी की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद गेस्ट हाउस में ग्राम प्रधान और मेरठ-बागपत के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हिंडन को निर्मल बनाने का जो अभियान चलाया है, उसका असर दिखाई देना शुरू हो गया है। हिंडन से जलकुंभी को काफी हद तक निकाल दिया है। अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया जाएगा। इस कार्य में आम आदमी से लेकर गांव के गणमान्य लोगों तक के सहयोग की अपेक्षा है। प्रशासन केवल उपकरण मुहैया करा सकता है, लेकिन लोगों का सहयोग इसमें सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिंडन नदी क्षेत्र में अवैध कब्जे को हटवाया जाएगा। इसके बाद पौधरोपण किया जाएगा। किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करेंगे। जैविक खेती का काफी हद तक लाभ किसानों को मिलेगा और उसके साथ खाद्य वस्तु शुद्ध लोगों को मिलेगी। कर्मचारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम लोकपाल सिंह, प्रभारी सीडीओ हुब लाल, बीडीओ कृपाल सिंह, एडीओ पंचायत सुधीर चौहान, सराय चेयरमैन मांगेराम यादव, निर्मल हिंडन अभियान के सदस्य रमन त्याग मौजूद रहे
हिंडन बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली
बालैनी (बागपत)। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के छात्रों ने हिंडन नदी को बचाने के लिये रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया और नदी को साफ रखने की अपील की। रैली का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्रों ने पूरे गांव में घूमकर लोगों से नदी को साफ रखने की अपील की और मंडलायुक्त द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। बाद में रैली बालैनी हिंडन नदी पुल पर पहुंची और शिक्षकों और छात्रों ने श्रमदान किया। इसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य आरती खन्ना, संजय शर्मा, सतीश कुमार, ओमेंद्र कुमार, प्रभा यादव, सचिन कुमार मौजूद रहे।