{"_id":"5ac139e54f1c1bc3618b4dd2","slug":"11522612709-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो रही बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो रही बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
उपभोक्ताओं ने रविवार को नगर की गुराना रोड पर एकत्रित होकर पावर कारपोरेशन के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कहा निगम के कर्मचारी दो-चार हजार रुपये के बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन धड़ल्ले से काट रहे हैं, जबकि जो दबंग उपभोक्ता कई साल से विद्युत निगम के लाखों रुपये दबाएं बैठे हैं। उन्होंने कहा शिकायत करने के बाद भी दबंग बकाएदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
उपभोक्ताओं का कहना था कि वर्तमान समय बड़ौत नगर मेें बकाएदारों के खिलाफ विद्युत कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का हम विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह अभियान के दौरान कुछ कर्मचारी आम उपभोक्ताओं के साथ पक्षपात कर रहे हैं, इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा एक तरफ तो दो से चार हजार रुपये के बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं, दूसरी ओर 50 हजार से लेकर 5.50 लाख रुपये बकाया बिल दबाने वाले बकायादारों पर मेहरबानी की जा रही है। ऐसे सैकड़ों बकाएदार हैं, जिनके यहां पर एक बार भी टीम कनेकेशन काटने के लिए नहीं पहुंची। इससे विद्युत निगम को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
उधर. एक्सईएन द्वितीय वीरेंद्र सिंह का कहना था कि विद्युत निगम के लिए प्रत्येक उपभोक्ता समान है। किसी तरह का पक्षपात नहीं होगा। उक्त प्रकरण की जांच कर बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इनमेें सुधीर, विपिन, रवि, संजीव, सत्यवीर, रविंद्र, पंकज, दीपक आदि रहे।