फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत निगम के खिलाफ हिलवाडी में पंचायत

विद्युत निगम के खिलाफ हिलवाडी में पंचायत

Mon, 04 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के खिलाफ हिलवाडी में पंचायत
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर रविवार को हिलवाडी गांव में विद्युत निगम के खिलाफ पंचायत की। इसमें समस्या को लेकर आक्रोश जताया । पंचायत में ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर चेकिंग अभियान के बहाने अवैध वसूली का आरोप लगाया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

वक्ताओं ने कहा विद्युतनिगम के अफसरों की लापरवाही के चलते गांव में पिछले एक सप्ताह से केवल सात-आठ घंटे ही विद्युत सप्लाई मिल पाई है। इस कारण ग्रामीणों को पेयजल व्यवस्था और पशुओं का चारा काटने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार विभागीय अफसरों से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारियों पर चेकिंग अभियान चलाकर अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया। पंचायत में निर्णय लिया यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। अवर अभियंता इंद्रपाल ने कहा ग्रामीणों से अवैध वसूली बर्दास्त नहीं होगी। पंचायत में हरपाल, अजयपाल, सोनी, रविंद्र, सोनू, किरण पाल, योगेंद्र, जगमेहर, सीताराम, मलखान, राजीव, हरवीर, पप्पू, सतेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed