{"_id":"59c418c14f1c1bb4688b5e00","slug":"11506023617-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का दिल्ली में धरना पांच को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का दिल्ली में धरना पांच को
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश स्तर पर गठित उप्र शिक्षक कर्मचारी महासंघ की जनपद इकाई के लिए दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के शिक्षक राकेश शर्मा को अध्यक्ष बनाया और जनता वैदिक कॉलेज के शिक्षक विजय चौधरी को मंडल में भेजने का निर्णय लिया। संघ के परिक्षेत्र प्रभारी एवं प्रांतीय संरक्षक स्वराज्यपाल दुहुण के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने बताया पुरानी पेंशन बहाली के लिए पांच अक्तूूबर को विश्व शिक्षक दिवस पर देशभर के शिक्षक जंतर मंतर नई दिल्ली में धरना व प्रदर्शन करेंगे। संचालन जनपदीय मंत्री धर्मेंद्र खोखर ने किया। इसमें जयवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, जितेंद्र तोमर, ओमवीर तोमर, संजीव कुमार, यशपाल सिंह, सुधीर कुमार, ज्ञानेंद्र तोमर आदि रहे।
विज्ञापन