{"_id":"5afc89994f1c1bea408b5d9e","slug":"111526499737-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्द बीज वितरित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्द बीज वितरित किया गया
Updated Thu, 17 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
राजकीय कृषि बीज भंडार पर बुधवार को किसानों को उड़द बीज का वितरण किया। साथ ही किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी डॉ. महेश खोखर ने बताया कि बीज वितरण योजना में किसानों के खेतों पर प्रदर्शन कराया जाएगा। उड़द का पूरा पैसा डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में वापस चला जाएगा, इसके चलते बीज निशुल्क रहेगा और उड़द फसल को रोग रहित रखने के लिए निशुल्क कृषि रक्षा रसायन भी दी जाएगी। इस दलहन घटक कार्यक्रम की रूपरेखा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित होगी। योजना में मुकंदपुर, हेवा और तिलवाडा ग्रामों को चयन किया है। इस योजना के तहत बुधवार को किसान संजीव, अरविंद, सुमन पाल, भंवर सिंह को बीज वितरित किया।