{"_id":"5ad79fa24f1c1b350b8b54bc","slug":"111524080546-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलता मौसम बिगाड़ रहा बच्चों की सेहत, बढ़ रहा बुखार का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलता मौसम बिगाड़ रहा बच्चों की सेहत, बढ़ रहा बुखार का प्रकोप
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मौसम बदलने के कारण बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा बुखार की बच्चे चपेट में आ रहे हैं। सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों की भरमार है। जिला अस्पताल सैकड़ों मरीजों का एक दिन में उपचार हो रहा है। सीएचसी और पीएचसी में बुखार से पीड़ित मरीजों की भरमार है।
अचानक गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है, इससे लोगों की सेहत बिगड़ रही है। मौसम बदलने के कारण लोग बुखार की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। सबसे ज्यादा बच्चों में बुखार को प्रकोप बढ़ रहा है। सरकारी से लेकर प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मरीजों की भरमार है। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 120 बच्चों को उपचार बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राज सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि सामान्य बुखार है। जिस प्रकार से मौसम बदल रहा है इसमें सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है।
क्या करें अभिभावक
बागपत। डॉक्टरों का कहना है कि घरों में साफ-सफाई रहनी चाहिए, क्योंकि गंदगी से बुखार का संक्रमण फैलता है। उन्होंने कहा कि कटे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे डायरिया हो जाता, उसके साथ बुखार हो जाता है, जो बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो बच्चों के लिए भी वरदान साबित हो रहा है। प्रभारी सीएमएस डॉ. अशोक कुमार लाटियान ने कहा कि सामान्य बुखार है। विभिन्न रोगों से करीब 15-16 सौ मरीज आ रहे हैं। इसमें तीन-चार सौ मरीज बुखार हैं।