{"_id":"635447981bd64e52444f0f64","slug":"11-samples-of-milk-powder-and-palm-oil-sent-for-testing-baraut-news-mrt610743330","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा टीम ने मिल्क पाउडर व पॉम ऑयल के 11 संदिग्ध सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा टीम ने मिल्क पाउडर व पॉम ऑयल के 11 संदिग्ध सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। खाद्य सुरक्षा टीम ने मिलावटी सामग्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार शाम नगर में कई स्थानों से मिल्क पाउडर व पॉम ऑयल के नमूने लिए। जिनमें 11 नमूने संदिग्ध मिलने पर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे हैं। वहीं, टीम ने करीब 86 लाख रुपये का माल सीज किया।
डीएम राजकमल यादव के निर्देशन में जनपद में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मिलावटी सामग्री के खिलाफ वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसकी निरंतर निगरानी सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मानवेंद्र सिंह कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा टीम ने शुक्रवार देर शाम जग्गी डेयरी, सन्मति एग्रोफूड से मिल्क पाउडर तथा पाम ऑयल के नमूने लिए थे। जिनमें संदिग्ध होने पर 11 नमूनों को लखनऊ लैब भेज दिया गया है। यहां मिल्क पाउडर के 843 बोरे तथा पाम आयल के 219 टिन सीज किए गए।
खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ौत की तीन प्रतिष्ठानों पर लगभग 86 लाख रुपये का माल सीज किया है। बताया कि जिन प्रतिष्ठानों पर नकली मावे की मिठाई तैयार की जा रही हैं। ऐसी दुकानों की भी आम व्यक्ति जानकारी दें। जिससे उन पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
वर्जन
डीएम के आदेश पर मिलावटखोरों के खिलाफ छापे मारे जा रहे हैं। किसी तरह की मिलावटी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, सीओ युवराज सिंह का कहना है कि बिना अनुमति पटाखों की ब्रिकी नहीं होने दी जाएगी।-सुभाष सिंह, एसडीएम बड़ौत
यहां पकड़ा मिलावटी मावा
-एडीएम प्रतिपाल चौहान ने ट्योढ़ी गांव में छापा मारकर 50 कुंतल मावा नष्ट कराया था। दस नमूने जांच के लिए भेजे।
-एसडीएम सुभाष सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिपाल ने दिल्ली बस स्टैंड पर 11 कुंतल पकड़ा।
-वनस्थली पब्लिक स्कूल के सामने 13 कुंतल मिलावटी मावा नष्ट कराया।