फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ऑर्डर मैनेजमेंट का दिया प्रशिक्षण

ऑर्डर मैनेजमेंट का दिया प्रशिक्षण

Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
ऑर्डर मैनेजमेंट का दिया प्रशिक्षण
बागपत। सीएमओ दफ्तर में वैक्सीन के रख रखाव के लिए ऑर्डर मैनेजमेंट के प्रशिक्षण का आयोजन किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा और एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कोल्डचेन और मोबाइल एप्लीकेशन की जानकारी दी। मोबाइल एप के माध्यम से गर्भवती महिला एवं बच्चों के टीकाकरण में उपयोग होने वाली वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु ऑनलाइन मॉनीटरिंग शासन, मंडल और जनपद स्तर से की जाएगी। यूएनडीपी प्रोजेक्ट ऑफिसर मनोज पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मतदाता दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
बागपत। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। कलक्ट्रेट, तहसील, मतदाता पंजीकरण केंद्र, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा। स्कूल और कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।
विज्ञापन


उर्दू की किताबें और शिक्षकों को उर्दू की पढ़ाई करवाने की मांग
बागपत। उत्तर प्रदेश शिक्षक स्नातक संघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। कक्षा छह से आठ तक उर्दू की किताबें स्कूल में उपलब्ध कराने की मांग की है। बताया कि शिक्षकों को बाजार से किताबें खरीदकर शिक्षण कार्य कराना पड़ रहा है। वहीं आरोप भी लगाया कुछ प्रधानाध्यापक उर्दू शिक्षकों से उर्दू शिक्षण कार्य न कराकर उन्हें अन्य क्लास में पढ़ाने देते है। उन्होंने जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष हारूण अली मनव्वर, मंडलीय संयोजक उत्तर प्रदेश उर्दू टीचर्स एसोसिएशन दिलबाग चौधरी ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
बागपत। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इससे होने वाले देश को नुकसान को बताया। तेजपाल सिंह, प्रकाश मलिक, दीपक शर्मा, तरूण तामर, कमल गोस्वामी, नवीन गर्ग, नरेश वर्मा, नवीन प्रधान, संजय प्रधान, संजय चौहान, नितिन पाराशर, लक्ष्मीचंद, अमित कटारिया मौजूद रहे।

पेंशन कैंप में 12 आवेदन मिले
बागपत। बीडीओ कृपाल सिंह ने बताया कि बागपत ब्लॉक में पेंशन कैंप का आयोजन। इसमें वृद्धा, विधवा, दिव्यांग के 12 आवेदन किए। जिसका मौके पर ही सत्यापन करकर आगे की कार्रवाई की गई है।

पुलिस लाइन में ट्रायल आज
बागपत। जिला एथलेटिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आज मंगलवार को पुलिस लाइन में बालक और बालिका वर्ग की ट्रायल होगा। इसमें 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र की जांच कर कार्रवाई की मांग
बागपत। नया गांव निवासी अली शेर अहमद ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र हासिल कर टेंडर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाकर बताया कि स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने खेकड़ा में फर्जी तरीके से टेंडर दिया गया है। जिसका फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र बनाया गया है। इसी तरह का प्रकरण पिलाना सीएचसी में भी हुआ है। यहां पर फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र पर टेंडर दिया गया। उन्होंने इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


प्रधानमंत्री कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
बागपत। किरठल निवासी फुरकान अली ने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री रेल भवन और केंद्रीय सचिवालय में शस्त्र का लाइसेंस बनवाने के लिए ज्ञापन सौंपा है। मांग की उसका लाइसेंस बनवाया जाए और जो खर्च हुआ उसकी क्षतिपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed