{"_id":"5c17fd80bdec225725362a5f","slug":"101545076096-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर विचार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर विचार किया
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
सिरसली गांव में सोमवार को आईपीएल के तत्वावधान में कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने पर विचार हुआ और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के बारे में बताया।
इस गोष्ठी में आईपीएल के क्षेत्राधिकारी सुनील आर्य कहा कि किसान अपने खेत की मिट्टी का नियमित रूप से मृदा परीक्षण कराए। पैदावार बढ़ाने के लिए उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करें। उन्होंने रबी व खरीफ फसलों की उन्नत बीज प्रजातियों, खरपतवार से बचाव, उर्वरकों की मात्रा, सिंचाई प्रबंधन आदि की जानकारी दी। पशु आहार के परियोजना अधिकारी पवन सोलंकी ने किसानों से पशुपालन अपनाने को कहा। साथ ही पशुओं की उन्नत नस्लों, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपाय, पशु आहार की जानकारी दी। इस गोष्ठी की अध्यक्षता बलबीर सिंह ने की। संचालन ओमबीर सिंह ने किया। इसमें ग्राम प्रधान राजू तोमर, यशवीर सिंह, कृष्ण, संजीव कुमार, गुलजार, तेजवीर सिंह, विनोद, सतीश, महावीर सिंह, जगमेर सिंह, सत्येंद्र, विरेंद्र, अशोक कुमार, समर पाल तोमर, बाबूराम, अजय, समीर आदि रहे।