फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Yadav kept me in the heart , it 's great : Amar

मुलायम ने मुझे दिल में रखा, यह बड़ी बात है ः अमर

Sun, 22 May 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 22 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Yadav kept me in the heart , it 's great : Amar
पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह
पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर ने रामधन को अपने दिल में नहीं रखा, सोनिया ने प्रणब मुखर्जी को नहीं रखा, गांधी ने नेहरू को और अटल बिहारी ने आडवाणी को अपने दिल में नहीं रखा लेकिन मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को अपने दिल में रखा।
विज्ञापन


इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह का हर बयान मेरे लिए रक्षा कवच का काम करता है। मैं सपा का हूं और रहूंगा। अमर सिंह रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। वे निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव तरवां आए थे। 
विज्ञापन


अमर सिंह का विमान लखनऊ से सुबह 10.40 बजे मंदुरी हवाई पट्टी पर उतरा। वहां से वह सीधे अपने पैतृक गांव तरवां पहुंचे। गांव पहुंचने पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। घर पर उन्होंने ग्राम देवता की पूजा की। वह मां पाल्हमेश्वरी धाम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाली मोड़ पर कार्यकर्ताओं के आग्रह पर उन्होंने लाल डिग्गी बंधा स्थित बड़ा गणेश मंदिर में भी पूजा की। फिर वे विमान से लखनऊ रवाना हो गए। मौके पर मेंहनगर विधायक बृजलाल सोनकर, प्रभाकर सिंह, रामबचन सिंह, आलोक सिंह, कंचन यादव, सुनीता सिंह, राना सिंह, छेदी यादव प्रधान, रामाधार यादव आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed