फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Worship at the confluence of Tamsa and Silni rivers

Azamgarh News: तमसा व सिलनी नदी के संगम पर पूजन अर्चन

Mon, 04 Nov 2024 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Worship at the confluence of Tamsa and Silni rivers
आजमगढ़। सिलनी स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम पर गंगा समग्र संगठन के तत्वावधान में सोमवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर तमसा और सिलनी नदी के संगम पर पूजन अर्चन किया गया। आश्रम परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक भी हुई।
इसमें मुख्य अतिथि गंगा समग्र के प्रांत संयोजक राजकिशोर मिश्र ने कहा कि 4 नवंबर 2008 को गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था। 16 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गंगा की सहायक नदी तमसा के तट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सहायक नदियों का भी स्वच्छ होना आवश्यक है और इसके लिए जन सहयोग जरूरी है। उन्होंने जल एवं वायु प्रदूषण बढ़ने पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

इस अवसर पर गंगा समग्र के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इनमें फूलपुर जिला संयोजक अशोक कुमार तिवारी, आर्यमगढ़ जिला के स्वास्थ्य एवं पर्व आयाम प्रमुख डॉ. एचएन पाठक बनाए गए। संपर्क प्रमुख राजेश रंजन, आरती प्रमुख धनुष धारी तिवारी और घाट प्रमुख सुभाष मौर्य बनाए गए। अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर्यमगढ़ विभाग के संघ चालक सुरेश शुक्ला ने की। संचालन गंगा समग्र के विभाग संरक्षक पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने किया। इस मौके पर आश्रम के महंत बमबम गिरि, दिलीप, आर्यमगढ़ जिला संयोजक संजय कुमार पांडेय, लालगंज जिला संयोजक विवेकानंद मिश्र, सह संयोजक अवधेश सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed