फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drains became choked at the main square and Takiya Market during half an hour of rain, and water reached the shops.

Azamgarh News: आधे घंटे की बारिश में मुख्य चौक और तकिया बाजार में नाले हुए चोक, दुकानों तक पहुंचा पानी

Sat, 19 Sep 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Drains became choked at the main square and Takiya Market during half an hour of rain, and water reached the shops.
तकिया बाजार की गली में जमा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : 1
उमस भरी गर्मी में शुक्रवार की दोपहर हुई आधे घंटे की तेज बारिश ने लोगों को राहत तो पहुंचाई, पर नाले उफना गए। हाल यह रहा कि शहर के मुख्य चौक से लेकर तकिया बाजार में जगह-जगह सड़क पर पानी लग गया।
विज्ञापन

तकिया बाजार में नाला चोक होने के चलते पानी निचली गलियों में भर गया, जिससे गंदे पानी की पहुंच दुकानों तक हो गई। शहर के मुख्य चौक पर जलनिकासी के उचित इंतजाम न होने के चलते बारिश के सीजन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पतला नाला होने और जगह-जगह जाम होने के चलते बारिश का पानी ओवरफ्लो होने लगता है। शुक्रवार को करीब पौने 12 बजे से शुरू हुई बरसात करीब आधे घंटे तक तेज गति से पड़ी। इसके चलते तकिया रोड के किनारे बने नाले ओवरफ्लो हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों के दुकानदारों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। गली में एक फीट तक पानी जमा हो गया। जमीन पर अपने सामने रखे दुकानदार सामान को बचाने नजर आए। वहीं उसके आगे सड़क पर करीब 25 मीटर तक पानी लगा रहा।
इससे होकर बाइक व पैदल सवार लोग आते-जाते रहे। स्कूलों के बच्चों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ा। मुख्य चौक पर भी नाला ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

--वर्जन
नगरपालिका क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई कराई जा रही है। बारिश के बाद किसी प्रकार से नाला चोक हो गया होगा। सूचना पर कर्मियों को लगाकर पानी निकलवाया गया। -डॉ. बृजेश कुमार, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed