फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women's commission member listened to the complaints of the victims

महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ितों की फरियाद

Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women's commission member listened to the complaints of the victims
पुलिस लाइन सभागार में महिला जन सुनवाई में पीड़ित महिला की समस्या सुनती उप्र राज्य महिला आयोग की स - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के सभागार में जन सुनवाई हुई। इसमें घरेलू हिंसा, भूमि विवाद और प्रेम प्रसंग की दस शिकायतें आईं। जिला प्रोबेशन अधिकारी से इसका जल्द निस्तारण करने को कगा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक शिकायतकर्ता ने कहा कि पति ने शराब पीने के चक्कर में सारी जमीन बेच दिया है। महज 12 विस्वा जमीन बची है। उसे भी बेचना चाहता है। आयोग की सदस्य ने जिला प्रोबेशन अधिकारी संबंधित विभागों से संपर्क कर मामले का निस्तारण कराने को कहा। एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति विदेश में काम करता। ससुराल वालों ने उसे और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया है। वह खुद काम करके खर्च चला रही है। उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। वह किराए के घर में रह रही है. आयोग की सदस्य ने पीओ डूडा से आवास दिलाने को कहा।
विज्ञापन

सदस्य ने जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। महिला बंदियों से बातचीत की। उनके खानपान के बारे मे जानकारी ली। जेल के अधिकारियों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और महिला बंदियों को प्रशिक्षित करने को कहा. मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, उप श्रमायुक्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, महिला थानाध्यक्ष मधु पनिका व सीओ सिटी सौम्या सिंह साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed