{"_id":"5d9783b48ebc3e013a3e47cc","slug":"woman-dies-in-road-accident-two-injured-azamgarh-news-vns4874368136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
सगड़ी/बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर बाजार के पास शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कप्तानगंज थाने के बालवरगंज बाजार के पास गुरुवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक पलट जाने से अधेड़ घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
मृत महिला विफाई देवी (60) पत्नी स्व. रामदेव जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुचई गांव की रहने वाली थी। जबकि घायल युवक पवन (19) पुत्र महेश और अनिल कुमार (22) पुत्र फेंकू जीयनपुर कोतवाली के आलमपुर गांव के निवासी हैं। घटना के समय महिला विफाई देवी बाजार से सामान खरीदने जा रही थी। जबकि दोनों युवक मछली मारने के लिए जा रहे थे। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने थे। नरईपुर बाजार के पास उन्होंने महिला को टक्कर मार दी। लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाते महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृत महिला दो बेटी और दो बेटों की मां थी। युवकों की बाइक पुलिस के कब्जे में है। आरोपियों का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। इसी क्रम में कप्तानगंज थाने के पासीपुर गांव निवासी राजाराम (50) पुत्र गोलई गुरुवार की देर शाम को बाइक से कहीं जा रहा था। कप्तानगंज थाने के बालवरगंज के पास बाइक पलट जाने से वह घायल हो गया।
--
एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव निवासी कंचन राय पत्नी स्व. ठाकुर प्रसाद राय शुक्रवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि गांव के कुछ लोग फर्जी कागजात तैयार करवाकर उसकी जमीन का बैनामा किसी दूसरे को कर दिया है। साथ ही उसका पूरा पैसा हजम कर गए हैं। मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।