फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two departments together could not fill two potholes in four days.

Azamgarh News: दो विभाग चार दिन में मिलकर नहीं भर पाए दो गड्ढे

Sun, 13 Sep 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two departments together could not fill two potholes in four days.
सिविल लाइन चौराहे पर नहीं भरा गया गड्ढा, गिट्टी गिराकर पीडब्ल्यूडी ने छोड़ा। संवाद
शहर में चौराहों पर सुंदरीकरण तो कर दिया गया है मगर सड़क की बदहाली सुंदरता को बदरंग कर रही है। नगर के सिविल लाइन क्षेत्र के अग्रसेन चौराहे पर विगत चार दिनों से सड़क में दो गड्ढे बने हैं।
विज्ञापन

इनसे दुर्घटना के खतरे को देखते हुए नगरपालिका ने पहले इस पर पटिया रखी। वहीं पीडब्ल्यूडी ने गड्ढे के एक तरफ गिट्टी गिराकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। लेकिन, इन गड्ढों को भरने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

विगत दिनों जनपद में हुई बारिश के कारण चौराहे पर एक जगह दो गड्ढे बन गए। ये गड्ढे शहर के मुख्य मार्ग पर बने हैं। दो दिन तक जब पीडब्ल्यूडी ने इसकी सुधि नहीं ली तो किसी ने इसकी शिकायत डीएम से कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता के मोबाइल पर मेसेज किया। इसके बाद भी गड्ढे की सुधि नहीं ली गई। तब नगरपालिका ने गड्ढों को भरने की बजाय कहीं से लाकर पांच-छह पटिया रखकर उसे ढक दिया।
इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार को गड्ढे के पास लाकर गिट्टी गिरा दी। शुक्रवार के बाद शनिवार की शाम तक गिट्टी को गिराकर गड्ढों को भरने का काम नहीं किया गया। अलबत्ता इस गिट्टी ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है।

00 वर्जन
हमें इसके बारे में जानकारी है। हमने कर्मियों को भेजा है। उन्होंने वहां पर गिट्टी गिराई है। आज भर गया होगा। अगर नहीं भरा तो रविवार की सुबह 10 बजे तक हर हाल में भर दिया जाएगा। -संकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed