फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mohammad Nabil arrested in Azamgarh following arrest of Mohammad Sheikh in Varanasi

आजमगढ़ में एटीएस की दूसरी बड़ी कार्रवाई: साढ़े तीन महीने में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल नेटवर्क पर निगाह

Sun, 13 Sep 2026 11:01 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 13 Sep 2026 11:01 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में एटीएस की दूसरी बड़ी कार्रवाई साढ़े तीन महिने में हुई। 31 मई को निजामाबाद से मोहम्मद शेख की गिरफ्तारी के बाद दीदारगंज से नबील पकड़ा गया। दोनों मामलों में सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को कट्टरपंथी नेटवर्क से जोड़ने का आरोप लगा। 

विज्ञापन
Mohammad Nabil arrested in Azamgarh following arrest of Mohammad Sheikh in Varanasi
मोहम्मद शेख और मोहम्मद नबील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकी नेटवर्क और कट्टरपंथी गतिविधियों के आरोप में एटीएस ने करीब साढ़े तीन महीने के अंदर जिले में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। 31 मई 2026 को निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर (संजरपुर) से मोहम्मद शेख की गिरफ्तारी की गई थी। अब 12 सितंबर को दीदारगंज क्षेत्र के गांव चितारा महमूदपुर निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को आतंकी या कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


एटीएस के मुताबिक, मोहम्मद शेख पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क के संपर्क में था। सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया था कि मोहम्मद शेख को दूसरे राज्य की एक राजनीतिक पार्टी की महिला नेता को धमकाने और उनकी हत्या करने का टास्क दिया गया था। आरोपी इस मिशन की तैयारी कर रहा था। उसने पिस्टल और गोली की व्यवस्था कर ली थी। उसके संपर्कों और डिजिटल गतिविधियों की जांच आगे जारी जारी है।
विज्ञापन


शनिवार को गिरफ्तार दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर निवासी मोहम्मद नबील पर भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। एटीएस के मुताबिक, नबील प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल नेटवर्क पर निगाह
दोनों मामलों को जोड़कर देखें तो आजमगढ़ में एटीएस की निगाह अब केवल पारंपरिक आपराधिक गतिविधियों तक सीमित नहीं बल्कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये संचालित नेटवर्क पर भी है। 31 मई के बाद 12 सितंबर की कार्रवाई में भी एजेंसी ने युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ने और आतंकी विचारधारा के प्रचार-प्रसार की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed