फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   woman died after injured in fight in Azamgarh

आजमगढ़ में खूनी संघर्ष: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, घायल महिला की अस्पताल में हुई मौत

Fri, 13 Jun 2025 02:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 13 Jun 2025 02:50 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई। 

विज्ञापन
woman died after injured in fight in Azamgarh
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव में बृहस्पतिवार की रात लगभग 9:30 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भैंस को भगाने के विवाद में मोतीलाल राम और उनके पक्ष के लोगों द्वारा की गई मारपीट में 65 वर्षीय महिला धर्मा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मोतीलाल राम की भैंस बंधन तोड़कर उनके बड़े भाई पतिराम की भैंस को मारने लगी। इस पर पतिराम की पत्नी धर्मा देवी ने डंडा मारकर मोतीलाल की भैंस को वहां से भगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो मारपीट में बदल गई। मोतीलाल राम के पक्ष के लोगों ने धर्मा देवी सहित अन्य पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन

हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थी महिला

इस घटना में धर्मा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मेंहनगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर भिजवाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। मृतका का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। 

इसे भी पढ़ें; Inspire Award: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 15 जून से कर सकेंगे ऑनलाइन नामांकन, ये विद्यार्थी करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि मृतका के पुत्र सोनू ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed