फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online nominations for Inspire Award can be made from June 15 in varanasi

Inspire Award: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 15 जून से कर सकेंगे ऑनलाइन नामांकन, ये विद्यार्थी करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Fri, 13 Jun 2025 02:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 13 Jun 2025 02:21 PM IST
सार

इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 15 जून से विद्यार्थी अपना ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे। पहले कक्ष 6 से 10 तक के विद्यार्थी नामांकन कर सकते थे, लेकिन अब 11-12वीं के छात्र भी नामांकन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Online nominations for Inspire Award can be made from June 15 in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शिक्षा विभाग की ओर से इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 15 जून से ऑनलाइन नामांकन किया जा सकेगा। सत्र 2025-26 में 15 सितंबर तक विद्यार्थी अपना आइडिया सबमिट कर सकते हैं। पहले यह योजना केवल कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए थी, लेकिन अब कक्षा 11 और 12 के भी विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

विज्ञापन


विद्यार्थियों में वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित करने के उद्देश्य से इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत समय-समय पर प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। योजना के तहत 15 जून से 15 सितंबर तक छात्रों को पांच सर्वश्रेष्ठ नवाचारों व वैज्ञानिक प्रोजेक्ट का नामांकन पोर्टल पर कराना होगा। 
विज्ञापन


योजना के समन्वयक प्रभात कुमार चौरसिया ने बताया कि योजना का उद्देश्य स्कूली बच्चों में रचनात्मकता और नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों में निहित विचारों/नवाचारों को लक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Exclusive: बनारस के 768 गांवों का होगा अपना स्टार्टअप, भारत में विलेज एंटरप्रेन्योरशिप का मॉडल बनेगी काशी    

इस योजना के तहत, स्कूल ई-एमआईएएस वेबसाइट के माध्यम से 15 जून से 15 सितंबर तक पांच विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ मूल विचारों/नवाचारों को नामांकित कर सकते हैं। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना के माध्यम से छात्रों के बैंक खातों में 10000 रुपये के इंस्पायर पुरस्कार का वितरण किया जाता है।

जिला/राज्य प्राधिकरण की ओर से जिला स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता (डीएलईपीसी) का आयोजन कर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिताओं (एसएलईपीसी) के लिए 10000 सर्वश्रेष्ठ आइडिया/प्रोजेक्ट का चयन किया जाता है। इसमें विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed